नगरीय विकास एवं आवास
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सदन लॉ कॉलेज में सेवा सेतु ‘‘सरकार आपके द्वार’’ शिविर आयोजित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम, बुरहानपुर द्वारा सेवा सदन लॉ कॉलेज परिसर में सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।







