उज्जैन, 4 अक्टूबर। ग्राम आमला, तहसील बड़नगर के निवासी कृषक उदय सिंह राठौड़ अपने ट्यूबवेल में कम पानी होने के कारण कम क्षेत्र में रबी की फसल लगा पाते थे। इस बार उन्हें कृषि विभाग द्वारा अनुदान से स्प्रिंकलर दिया गया है।इस सिस्टम को लगाकर वे कम पानी में अधिक बीघा में सिंचाई कर रबी का उत्पादन कर सकेंगे। इस बार हुई कम बारिश के कारण यह सिस्टम अत्यधिक फायदे का होगा। इस सिस्टम को प्रदान करने के लिए वे कृषि विभाग एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद करते हैं।