उज्जैन, 4 अक्टूबर। उज्जैन तहसील के ग्राम पालखेड़ी के प्रगतिशील किसान जगदीश रासायनिक कीटनाशक को छोड़कर अब जैविक कीटनाशक बना रहे हैं। वे स्वयं रासायनिक कीटनाशक का उपयोग न करते हुए बायो रिसर्च सेंटर से जुड़कर उपलब्ध करवाई गई सामग्री से जैविक कीटनाशक बनाकर प्राकृतिक कृषि तो कर ही रहे हैं, साथ ही जैविक उत्पादन की बिक्री भी कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।
खेती-किसानी