मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एवं कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अक्टूबर को खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एवं कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभा स्थल का जायजा लेते हुए मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्या वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, एडिशनल एसपी श्री महेंद्र तारनेकर, अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।