सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार 4 अक्टूबर को जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग श्री शेखर उइके द्वारा आगर स्थित सीनियर कन्या छात्रावास क्रमांक 01 एवं 02 का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास भवन की स्थिति, छात्राओं के पढ़ाई के स्तर एवं भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया तथा छात्रावास की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने एवं छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।





