‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत मंगलवार को जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बुरहानपुर में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय में संचालित विभिन्न ब्रांचों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को करियर निर्माण एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।जिला रोजगार कार्यालय की ओर से जिला रोजगार अधिकारी श्री किशोर तायडे एवं करियर काउंसलिंग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप करियर के विकल्प चुनने तथा रोजगार के उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य डॉ. दीपक शाह, श्री अरविंद अहिरवार, अतिथि व्याख्याता श्री भूषण साकलकर एवं श्री निक्की कोरी सहित अन्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।