उज्जैन 22 सितम्बर। खाचरौद जनपद की ग्राम पंचायत आक्याजागीर के ग्रामीण एवं बच्चे गांव के ठीक बाहर से गुजर रहे नाले पर पुलिया नहीं होने से अत्यधिक परेशान थे। बारिश में बच्चों को स्कूल जाने में भी बहुत कठिनाइयां होती थीं। इस समस्या का हल करने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने पहल करते हुए राशि मंजूर कराई और ग्राम पंचायत द्वारा इस पुलिया का निर्माण कर दिया गया। ग्रामीण भंवरलाल धाकड़ ने बताया कि गांव का बच्चा-बच्चा इस पुलिया के बनने से खुश है और शासन का धन्यवाद ज्ञापित कर रहा है।