पीएम श्री माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर रतलाम प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने बताया कि विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन शालेय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद छात्राएं शालेय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगी।
मिनी वर्ग में रीता पिता कैलाश चरपोटा, जूनियर वर्ग में काजल पिता विश्राम डोडियार तथा सीनियर वर्ग में सुमन पिता प्रकाश डोडियार का चयन हुआ है।




