शासकीय आईटीआई खंडवा में 1 अक्टूबर को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि मेले में प्रदेश की विभिन्न कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में लगभग 200 बेरोजगार युवक-युवतियों की निजी क्षेत्र में भर्ती की जाएगी।
मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, सभी ट्रेड के डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों के नियमानुसार ₹8,000 से ₹20,000 तक वेतन तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल दस्तावेजों की छायाप्रतियां, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर मेले में उपस्थित हों और रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।




