लोकशिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार मोतीलाल नेहरू स्कूल खंडवा में जिला स्तरीय मोगली बाल उत्सव के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में जिले के छह विकासखंडों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वरिष्ठ वर्ग में समीर मुकेश एवं आयशा ईशाक की टीम प्रथम, सोनम फिरोज खान एवं विशाल जसवंत डांगोरे की टीम द्वितीय तथा खुशी रामकृष्ण पटवारे एवं अरविन्द दिनेश कठारे की टीम तृतीय रही। कनिष्ठ वर्ग में दिव्या रामदास एवं कार्तिक शांतिबाला की टीम प्रथम, प्राची जितेन्द्र वर्मा एवं अमर्त्य सत्येन्द्र सिंह राजावत की टीम द्वितीय तथा विरजू दिनेश कुशवाह एवं आस्था सतीश की टीम तृतीय रही।
प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी 27 से 29 अक्टूबर तक पेंच राष्ट्रीय उद्यान, सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में खंडवा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में सहायक संचालक संध्या जाधव, एडीपीसी संगीता सोनवाने सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।




