जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु आयोजित पार्श्व प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर कर दिया गया है।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना की प्रभारी प्रचार श्रीमती अंशु सिंह ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना की प्रभारी प्रचार श्रीमती अंशु सिंह ने बताया कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कक्षा 9वीं के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https: cbseitms.nic.in/2026/nvsix 9 तथा कक्षा 11वीं के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https: cbseitms.nic.in/2026/nvsix 11 के माध्यम से किया जा सकता है।
उन्होंने जिले की समस्त शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं से आग्रह किया गया है कि पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें।




