वाराणसी वड़नगर जल जन सेवा संकल्प यात्रा मे सम्मिलित यात्रियों द्वारा 2 अक्टूबर को मंदसौर में शिवना नदी के घाट पर श्रमदान किया गया। इस दौरान जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित भी सामूहिक श्रमदान में सम्मिलित हुए।

मंदसौर शहर मैं यात्रा पहुंचने पर नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर के विभिन्न चौराहों से सेवा संकल्प यात्रा भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची जहां यात्रियों ने पूजा अभिषेक किया।