मंदसौर जिले के ग्राम डिगांवमाली स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने चित्रों के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।

शिक्षा के साथ कला पर भी जोर

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प व्यक्त किया गया। बच्चों को पढ़ाई के साथ कला, संस्कृति और दूसरी रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि दशरथ सिंह आंजना, रूगनाथ सिंह आंजना, मंडल मंत्री मानसिंह आंजना, जसवंत सिंह आंजना, प्राचार्य गणेशराम ढोचावत, शिक्षक, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और अन्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।