शासन द्वारा जारी स्वच्छता ही सेवा अभियान के निर्धारित कैलेंडर अनुसार 18 सितम्बर 2026 को पीएमश्री क्रमांक-02 में “स्वच्छता की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही, विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ वातावरण के महत्व तथा कचरा पृथक्करण के संबंध में समझाइश दी गई। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर उन्हें स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित करना रहा।