सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बी.के.एस.एन. शासकीय महाविद्यालय, शाजापुर की एनसीसी इकाई के छात्र- छात्राओं द्वारा नमो सेवा - अनकही कहानियां पर नुक्कड़ नाटक वोकल फॉर लोकल की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी और आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. अरुण बोडाने ने संबोधित किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी प्रो. मीनू गीडवानी, डॉ. दिनेश निंगवाल, एनसीसी इकाई अधिकारी प्रो. अभिषेक पाटीदार, संयोजक डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. शिवराज राठौर और डॉ. दिलीप माहेश्वरी उपस्थित थे।


