सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत नानपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई, कचरे के उचित प्रबंधन एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की देखभाल तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




