जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के स्थापना दिवस पर बैंक शाखा अलीराजपुर में ग्राहक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एलडीएम श्री श्याम पाटीदार रहे तथा अध्यक्षता उपायुक्त सहकारिता श्री जी.एल. सोलंकी ने की।

नोडल अधिकारी श्री हर्षवर्धन गुप्ता एवं शाखा प्रबंधक श्री राजेश राठौड़ ने बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने ग्राहकों का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस दौरान कृषि एवं अकृषि ऋण, अमानत जमा, लॉकर, एटीएम, NEFT एवं आभूषण तारण ऋण सहित बैंक की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। समारोह में बैंक ग्राहक, किसान सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।