सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 7 अक्टूबर 2026, को प्रातः 10:30 बजे, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, आगर-मालवा में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में पाँच गतिविधिया आयोजित की जाएगी। इनोवेशन एवं आइडिया जनरेशन, हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज, स्टार्टअप एवं एंटरप्रेन्योरशिप ओरिएंटेशन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संबंधी कार्यशाला, तकनीकी मॉडल/प्रोटोटाइप निर्माण एवं प्रदर्शनी।

इनोवेशन एवं आइडिया जनरेशन गतिविधि में कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपना नवाचार विचार प्रस्तुत कर सकता है। स्टार्टअप एवं एंटरप्रेन्योरशिप ओरिएंटेशन में प्रतिभागी अपने स्टार्टअप आइडिया/व्यवसाय योजना का प्रस्तुतीकरण कर सकेंगे। उक्त दोनों गतिविधियों में जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय आयोजन हेतु जबलपुर भेजा जाएगा।

शेष तीन गतिविधियाँ-हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कार्यशाला एवं तकनीकी मॉडल/प्रोटोटाइप निर्माण एवं प्रदर्शनी का आयोजन एवं प्रस्तुतीकरण जिला स्तर पर ही किया जाएगा।

उक्त राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में सहभागिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन हेतु शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर से संपर्क कर सकते हैं।