पर्यावरण संरक्षण एवं सुधार के साथ कृषकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में उद्यानिकी विभाग, जिला खंडवा की शासकीय उद्यान नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे शासकीय दरों पर उपलब्ध हैं। उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक श्री अजय चौहान ने बताया कि जिले में कुल 5 शासकीय उद्यान नर्सरियां संचालित हैं, जहां फलदार, शोभायमान, वानिकी, छायादार एवं फूलों के पौधे उपलब्ध हैं।

जिले के निवासी शासन द्वारा निर्धारित दरों पर अपनी आवश्यकता के अनुसार पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

जिले की शासकीय नर्सरियों एवं संबंधित उद्यान विकास अधिकारियों के संपर्क नंबर इस प्रकार हैं बोरगांव खुर्द रोपणी, खंडवा विकासखंड,उद्यान विकास अधिकारी श्री तेजकरण पवार, मो. 992603558, देशगांव रोपणी, छैगांवमाखन विकासखंड उद्यान विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र चौधरी, मो. 797459476,रजुर रोपणी, खालवा विकासखंड,उद्यान विकास अधिकारी श्री महेश मुदीराज, मो. 8109948648,गांधवा रोपणी, पंधाना विकासखंड,उद्यान विकास अधिकारी श्री ओमप्रकाश पाटीदार, मो. 7000589382,रीछी फार्म, पुनासा, उद्यान विकास अधिकारी श्री बलीराम करोले, मो.9753769955 उद्यानिकी विभाग ने जिलेवासियों एवं कृषकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ फलदार एवं अन्य उपयोगी पौधों का रोपण कर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने की अपील की है।