भारत सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय की नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फॉर्मिंग योजना के तहत इंदौर जिले में 05 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर ( BRC) की स्थापना की जायेंगी। जिले में योजना के तहत 08 नेचुरल फॉर्मिग क्लस्टर बनायें गये हैं। हर तीन क्लस्टर पर 02 बीआरसी की स्थापना की जानी है। जिले में बीआरसी इन्दौर में 01, महू में 02, सांवेर में 01, एवं देपालपुर में 01 कुल 05 स्थापित किए जाएगें।
उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि बीआरसी की स्थापना एवं संचालन हेतू प्राकृतिक खेती करने वाले इच्छुक प्रगतिशील कृषक, स्थानीय कृषि उद्यमी, किसान उत्पाद संगठन, स्वयं सहायता समूह, प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मर्यादित विकासखण्ड क्रियान्वयन संस्थाए, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक ( BTM), परियोजना संचालक आत्मा से संपर्क कर आवेदन प्रारुप एवं विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त कर 25 सितम्बर 2026 शाम 6 बजे तक प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकेंगे।
बीआरसी प्राकृतिक खेती हेतू आवश्यक जैव आदान तैयार कर किसानों को आपूर्ति करेगा। जैव आदान तैयार करने हेतू आवश्यक कच्चे माल की उपलब्धता के लिए पौधों पर आधारित बायोमॉस, गोबर, गोमूत्र की आपूर्ति के लिए स्वयं अथवा निकटवर्ती गोशाला से अनुबंध उपरांत व्यवस्था कर सकते हैं।


