मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. के निर्देशानुसार जिले में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयर हाउस में मशीनों के सुरक्षित संधारण एवं सुरक्षा के संबंध में वेयर हाउस का ताला खोलकर निरीक्षण किया जाकर रिपोर्ट भेजने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस हेतु ईवीएम वेयरहाउस का 23 सितम्बर 2026 को कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के समक्ष वेयर हाउस का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार मण्डलोई, नोडल अधिकारी ईवीएम सुश्री वैशाली सिसोदिया एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।